सहारनपुर छुटमलपुर
अपराध व अपराधी नहीं होंगे बर्दाश्त-विनय शर्मा
थानाध्यक्ष फतेहपुर विनय शर्मा ने अपराधियों को साफ संदेश देते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में निम्नस्तर का अपराध भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विनय शर्मा ने कहा कि अन्य अपराधों के साथ ही महिला अपराध को रोकना उनकी प्राथमिकता है जिसके लिए लिए कानून की दृष्टि से जो भी कार्रवाई सही होगी उसे किया जाएगा। मुज़फ्फरनगर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे चुके एसओ विनय शर्मा ने अपराधियों को बचाने के लिए थाने आने वाले सिफारशियों को भी थाने न आने का सख्त संदेश दिया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़