थाना गागलहेड़ी पुलिस ने हत्या कांड का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर,
थाना गागलहेड़ी पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए तीन वांछित आरोपीयो को गिरफ्तार किया पुलिस ने उनके कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, एक जूता तथा हत्या में प्रयुक्त लोहे का जैक बरामद किया है।
15 अक्तूबर 2025 को ग्राम उग्राहू निवासी सोनम पत्नी राजकुमार ने थाना गागलहेड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति राजकुमार पुत्र चमनलाल (निवासी ग्राम उग्राहू, थाना गागलहेड़ी, जिला सहारनपुर) नर्सरी से पौधे लेकर अपनी पिकअप गाड़ी संख्या UP11AT-9333 से पटियाला (पंजाब) गए थे। वापसी के दौरान कुछ व्यक्तियों ने षड्यंत्रपूर्वक राजकुमार की हत्या कर दी। इस संबंध में थाना गागलहेड़ी पर मु.अ.सं. 305/25 धारा 103(1)/351(2)/333/61(2) बीएनएस तथा धारा 3(2)(v) अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
1. शोएब पुत्र शहजाद निवासी खाताखेड़ी, थाना मंडी, जिला सहारनपुर
2. शमीम पुत्र अनवर निवासी मवीखुर्द खेडा, थाना सदर बाजार, जिला सहारनपुर
3. दिलशाद उर्फ सोनू पुत्र बाबू निवासी मोहल्ला करीम बक्श, कस्बा जलालाबाद, थाना थानाभवन, जिला शामली
को हरौड़ा कट के पास से गिरफ्तार किया।
मुख्य अभियुक्त शोएब ने पूछताछ में बताया कि उसने मृतक राजकुमार से एक कैन्टर गाड़ी खरीदी थी, जिसके लगभग ₹45,000 बकाया थे। रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके चलते शोएब ने अपने साथियों शमीम और दिलशाद के साथ मिलकर राजकुमार की हत्या की योजना बनाई।
16/17 अक्टूबर की रात अभियुक्तों ने पटियाला से लौट रहे राजकुमार को कलानौर (हरियाणा) के समीप रोककर उसकी गाड़ी में बैठाया और सागर रत्ना रिसोर्ट के पास लोहे के जैक से वार कर उसकी हत्या कर दी। शव को सड़क किनारे फेंकने के पश्चात अभियुक्त पिकअप गाड़ी, मोबाइल फोन और अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
थाना गागलहेड़ी पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़