थाना सरसावा, सहारनपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग मे वांछित 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार, निशादेही से घटना मे प्रयुक्त आला कत्ल लोहे की राड व 01 मोटरसाईकिल बरामद
अवगत कराना है कि दिनांक 21.10.2025 को वादी श्री राजवीर पुत्र स्व0 इन्द्रपाल सिंह निवासी ग्राम झबीरण थाना सरसावा जिला सहारनपुर की तहरीर बाबत अभियुक्त गण 1.सुमित बोध पुत्र शीशपाल 2-आदर्श पुत्र प्रदीप निवासीगण मौ0 राधा स्वामी कालोनी कस्बा व थाना सरसावा जिला सहारनपुर व अन्य अभियुक्तो द्वारा वादी के भांजे अमित को जान से मारने कि नियत से मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल कर देने के सम्बन्ध मे मु0अ0स0 436/2025 धारा 191(2),191(3),109(1), 115(2),3(5) बीएनएस कराया था मुकदमा उपरोक्त मे घायल अमित की दौराने उपचार मृत्यु हो जाने के कारण मुकदमा उपरोक्त मे धारा 103(1) बीएनएस की वृद्धि की गई
दिनांक 22.10.2025 को थाना सरसावा पर वादी मुकदमा श्री राजेन्द्र सिंह पुत्र प्रीतम सिंह राधा स्वामी कालोनी सरसावा सहारनपुर की तहरीर पर बाबत अभियुक्त गण 1.आदर्श पुत्र प्रदीप निवासी राधास्वामी कालोनी कस्बा व थाना सरसावा जिला सहारनपुर व अन्य अभियुक्तो द्वारा कालोनी मे बुलट मो0सा0 से पटाखे छोडना व पटाखे छोडने से मना करने पर अभियुक्तगण द्वारा वादी व वादी के बेटे निखिल के साथ एक राय होकर, तेजदार हथियारो से सुसज्जित होकर मारपीट करना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 437/25 धारा 191(2)/191(3)/ /115(2),351(3)/3(5) बी0एन0एस0 पंजीकृत कराया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आदेश-निर्देश दिये गये थे । आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्यवेक्षण में थाना सरसावा प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार द्वारा मय पुलिस टीम के दिनांक 25.10.2025 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त गढ़ 01.आदर्श पुत्र प्रदीप निवासी मौ0 राधा स्वामी कालोनी कस्बा व थाना सरसावा जिला सहारनपुर तथा अमित की हत्या करने की साजिश रचने वाले 02- सुमित बोध पुत्र शीशपाल निवासी मौ0 राधा स्वामी कालोनी कस्बा व थाना सरसावा जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त आदर्श उपरोक्त की निशादेही से मुकदमा उपरोक्त सम्बन्धित आला कत्ल एक लोहे की रोड व मुकदमा उपरोक्त की घटना मे शामिल मो0सा0 स्पलेण्डर प्लस रंग काला रजि0 नं0 UP11CW4214 बरामद की गई । अभियुक्त गण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
अभियुक्तगण से पूछताछ का विवरण
अभि0 आदर्श से पूछताछ की गयी तो बताया कि मै ओर मेरे दोस्त सभी ने मिलकर दिवाली वाली रात दिनांक 20/21 अक्टूबर की रात मे समय करीब 10.30 बजे अमित उर्फ काला पुत्र चन्द्रपाल निवासी राधा स्वामी कालोनी सरसावा से पुरानी रंजीश को लेकर सरिया, लोहे की राड आदि से जान से मारने की नियत से हमला किया था जिस हमले मे लगी चोटो से अमित उर्फ काला बेहोश होकर गिर गया था हमे लगा की अब यह मर गया है तब हम सभी अपने अपने हाथो मे लिए हथियारो को लेकर भाग गये थे आज आपने मुझे पकड लिया है मेरी गिरफ्तारी के दौरान जो मोटर साईकिल बरामद हुई है यह वही मोटर साईकिल है जिससे मे राजेन्द्र के घर के सामने पटाखे छुडा रहा था इसी बात को लेकर मेरे साथ राजेन्द्र व उसके बेटे का भी झगडा हो गया था उस झगडे मे मेरे साथ मेरा साथ मेरे पिता व मेरे साथी भी थे तथा हमने निखिल को भी घायल कर दिया था लोहे की रोड छिपा दी थी जो आज बरामद करा दी है इस घटना मे मेरे दोस्त का भाई सुमित बोध जो सहारनपुर कचहरी मे वकालत करता है उसने भी मरने वाले के खिलाफ पहले मुकदमे पंजीकृत करा रखा है इसी घटना से कई दिन पहले सुमित बोध वकील ने हम सब साथियो को इकट्ठा करके योजना के तहत बताया था कि दिवाली के दिन अपने दुशमन अमित उर्फ काला को सबक सिखाना है उस दिन सभी जगह पटाखो का शौर रहेगा हमारी घटना के बारे मे किसी को पता नही लगेगा ओर आप इसको जान से मार देना मै तुम्हे जेल नही जाने दूंगा, उसी की बातो मे आकर हम साथियो ने इस घटना को अन्जाम दे दिया ।
अभियुक्त सुमित बोध से पूछताछ की गयी तो बताया कि मेरी योजना के अनुसार ही मेरे भाई उसके दोस्त आदर्श व अन्य ने मिलकर दिवाली वाली रात मे समय करीब 10.30 बजे अमित उर्फ काला पुत्र चन्द्रपाल निवासी राधा स्वामी कालोनी सरसावा से पुरानी रंजीश को लेकर सरिया , लोहे की राड आदि से जान से मारने की नियत से हमला किया था जिस हमले मे लगी चोटो से अमित उर्फ काला बेहोश होकर गिर गया था उस झगडे मे मेरे भाई के साथ उसके साथी आदर्श व अन्य भी थे तथा उन्होने निखिल को भी घायल कर दिया था फिर मोहल्ले के कुछ लोग आये तो पकडे जाने के डर से भाग गये थे मै सहारनपुर कचहरी मे वकालत करता हू मैने मृतक अमित के खिलाफ पहले मुकदमा पंजीकृत करा रखा है मैने इन्हे कहा था कि आप इसको जान से मार देना मै तुम्हे जेल नही जाने दूंगा
अभियुक्त आदर्श आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0स0 436/2025 धारा 103(1),191(2),191(3),109(1), 115(2),3(5) बीएनएस थाना सरसावा
2.मु0अ0सं0 437/25 धारा 191(2)/191(3)/115(2),351(3)/3(5) बी0एन0एस0 थाना सरसावा
अभियुक्त सुमित आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 53/2020 धारा 147/148/149/323/504/506 भादवि थाना सरसावा
2.मु0अ0स0436/2025धारा103(1),191(2),191(3),109(1),115(2),3(5),61(2)बीएनएस थाना सरसावा
अभि0 आदर्श से बरामदगी का विवरणः
01 लोहे की राड आला कत्ल
01मोटरसाईकिल स्पलेण्डर प्लस रजि0 नं0 UP 11 CW 4214 घटना मे प्रयुक्त
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1.आदर्श पुत्र प्रदीप निवासी मौ0 राधा स्वामी कालोनी कस्बा व थाना सरसावा जिला सहारनपुर
2.सुमित बोध पुत्र शीशपाल निवासी मौ0 राधा स्वामी कालोनी कस्बा व थाना सरसावा जिला सहारनपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार थाना सरसावा सहारनपुर
2.उ0नि0 चन्द्रपाल सिंह थाना सरसावा सहारनपुर
3.उ0नि0 नरेन्द्र कुमार सागर थाना सरसावा सहारनपुर
4.हैका0 1134 सन्दीप कुमार थाना सरसावा सहारनपुर
5.हैका0 361 मनोज कुमार थाना सरसावा सहारनपुर
6.का0 2330 सचिन कुमार थाना सरसावा सहारनपुर
7.का0 1996 मोहित कुमार थाना सरसावा सहारनपुर
8.का0 1497 मोनू तोमर थाना सरसावा सहारनपुर
9.का0 2225 रंगेश थाना सरसावा सहारनपुर
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़