पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र, श्री अमित पाठक द्वारा आगामी छठ पर्व को लेकर खैरा भवानी मंदिर घाट का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये गये।
आज दिनाँक 26-10-2025 को पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा श्री अमित पाठक द्वारा आगामी छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के मद्देनजर गोण्डा शहर स्थित खैरा भवानी मंदिर घाट का भ्रमण/निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान रूट बैरिकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, जल पुलिस की तैनाती, गोताखोरों की उपलब्धता, पार्किंग स्थलों के निर्धारण, यातायात व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण के उपायों का निरीक्षण किया गया।
आईजी देवीपाटन परिक्षेत्र द्वारा निर्देशित किया गया कि छठ पूजा के अवसर पर घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी व्यवस्थाएं पूर्व निर्धारित योजना के अनुरूप समय से पूर्ण की जाएं व ड्यूटी में तैनात पुलिस बल द्वारा सतर्क दृष्टि रखते हुए घाट क्षेत्र, मार्गों एवं पार्किंग स्थलों की निगरानी की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा, प्रभारी निरीक्षक को. नगर व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
इंडियन टीवी न्यूज़
दिनेश श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ देवी पाटन मंडल
जनपद गोंडा, उत्तर प्रदेश की खास खबर