जनपद श्रावस्ती:-राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के अनुपालन में भिक्षावृत्ति उन्मूलन रोकथाम हेतु जनपद स्तर पर चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम के आदेशानुसार थाना ए0एच0टी0 श्रावस्ती से प्र0उ0नि0 सतीश कुमार व टीम आरक्षी अभिषेक कुमार, आरक्षी अमोल कुमार, म0आ0 कंचन देवी ,म0आ0 सरला अवस्थी, म0आ0 गरिमा सिंह द्वारा थाना भिनगा श्रावस्ती क्षेत्र के कस्बा भिनगा ,कस्बा सेमरी ,कस्बा इटवारिया अन्तर्गत मुख्य चौराहों पर बालश्रम उन्मूलन ,बाल भिक्षावृत्ति ,बाल विवाह की रोकथाम हेतु आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया जिसमें होटल,ढाबों ,आटोमोबाईल वर्कशाप अन्य आदि जगहों को चेक किया गया एवं बालश्रम/बाल विवाह/भिक्षावृत्ति के बारे में आमजनता को जागरुक किया गया, अभियान के दौरान जनता को जागरूक करते हुए टोल फ्री नं0 1090/ 112 / 1076/ 1098/ 102/108 एवं साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 के बारे में जागरूक किया गया। AHT प्रभारी ने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रुप से स्कूल भेजें, यदि कोई व्यक्ति किसी बच्चे को होटल, ढाबे , ऑटोमोबाइल या अन्य किसी जगह पर काम करते हुए देखता है तो तुरन्त चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर (1098), आपातकालीन नंबर (112)पर सूचना दें ।
इंडियन टीवी न्यूज़
दिनेश श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ ,देवीपाटन मंडल
जनपद ,श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश की खास खबर ।