गुना में मध्य प्रदेश विद्युत विभाग के संविदा अधिकारी और कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्प्लॉयज एवं इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तले विधायक को बिजली संविदा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन।
अनुभवी संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग
ज्ञापन में एक दशक से अधिक समय से कार्यरत अनुभवी संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की गई है।
यूनाइटेड फोरम सघं के सदस्य नारायण केजा ने बताया कि वे लंबे समय से यह मांग सरकार से कर रहे हैं। तत्कालीन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार ने इसकी घोषणा की थी, लेकिन उसे लागू नहीं किया गया। अब जब कंपनी में नई भर्ती निकली है, तो संविदा कर्मचारी चाहते हैं कि उन्हें सीधे समायोजित कर नियमित किया जाए।
प्रदेश में लगभग 5 हजार संविदा अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत
यूनाइटेड फोरम के सदस्य रवि तिवारी ने जानकारी दी कि कंपनी ने विभाग में भर्ती के लिए 49 हजार 263 पद निकाले हैं, जबकि पूरे प्रदेश में लगभग 5 हजार संविदा अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। इतने पदों में से 5 हजार संविदा कर्मियों को नियमित करने में विभाग को कोई दिक्कत नहीं है।फोरम कई सालों से संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग कर रहा है।
संगठन के हेमंत प्रताप ने कहा कि संगठन की इस संबंध में सरकार और कंपनी से चर्चा चल रही है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार और कंपनी संविदा कर्मचारियों के हित में निर्णय लेगी और उन्हें नियमित करने की दिशा में कदम उठाएगी, क्योंकि इससे कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा।
2 नवंबर को भोपाल में शक्ति प्रदर्शन
संगठन के सदस्य मदन सूर्यवंशी ने बताया मध्य प्रदेश के 55 जिले में कलेक्टर महोदय को एवं क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया जा रहा है हमारी मांगे जल्द नई पुरी की गई तो 2 नवंबर को भोपाल में शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन देने सदस्य नारायण केजा, रवि तिवारी, मदन सूर्यवंशी, हेमंत प्रताप, सुरेश पाठक,रवि राजोरिया, आशीष पाल, राहुल तरवाते, अंकित पुष्पेंद्र, अवस्थी राजीव जाटव, मनोज तिवारी, अजित पटेल, कुलदीप सिंह, राजेश कुमार राय, ऋषि राज त्रिवेदी, आदि सदस्य उपस्थित रहे।
जिला गुना से व्यूरो चिफ गोलू सेन की रिपोर्ट