बिजनौर -: जिला अधिकारी जसजीत कौर कलेक्ट्रेट सभागार में मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजस्व वसूली ,खनन वाहनों की जांच मे लापरवाही व लंबित मामलों पर नाराजगी जाहिर की!
जिलाधिकारी जसजीतकौर ने राजस्व वसूली और लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने परिवहन अधिकारी को खनन में इस्तमाल हो रहे सभी वाहनों की नंबर प्लेट संदिग्ध, अपूर्ण या अपठनीय पाए जाने पर वाहन स्वामी के खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिये ताकि अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लग सके इसके अलावा समस्त उप जिलाधिकारी और तहसीलदारों को धारा 98 से संबंधित भूमि विक्रय के प्रकरणों में निर्धारित मानकों और जांच के बाद ही अनुमति पत्र प्रदान करने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने कहा कि 5 वर्ष से अधिक पुराने वाद लंबित न रखें जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए
उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारियों को धारा 34 और 24 के लंबित प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण करने को कहा
राजस्व वसूली कार्य की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कम राजस्व वसूली करने वाले विभागीय अधिकारियों को चेताया कि यदि उनके विभाग की रैंकिंग सीएम डैशबोर्ड पर प्रभावित होती है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उनके उच्च अधिकारियों को भी सूचित किया जाएगा।
INDIAN TV NEWS से मंडल प्रभारी डॉक्टर शाहनवाज की रिपोर्ट