रिपोर्टर राजेंद्र धाकड़ नर्मदापुरम
आज “वन नेशन, वन इलेक्शन (एक राष्ट्र, एक चुनाव)” विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती प्रीति शुक्ला जी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. आशीष चटर्जी जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. रोहिन राय जी रहे, जिन्होंने एक राष्ट्र, एक चुनाव की आवश्यकता, उद्देश्य एवं इसके दूरगामी लाभों पर विस्तारपूर्वक अपने विचार रखे।
इस अवसर पर जिला संयोजक श्री क्रातिक शिवहरे, निशिता दुबे, शुभेच्छु तोमर, अभिषेक पटेल सहित समस्त टीम के सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।
वक्ताओं ने कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाएगा, चुनावी खर्चों में कमी लाएगा और प्रशासनिक स्थिरता को बढ़ावा देगा।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं एवं समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने भाग लिया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन एवं समापन अध्यक्षता कर रहीं श्रीमती प्रीति शुक्ला जी ने किया।
साथ ही क्रतिक शिवहरे जी ने बताया कि आने वाले समय में भी वन नेशन वन इलेक्शन पर और भी कई कार्यक्रम किए जाएंगे।