मृतका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रिपोर्टर इंडियन टीवी से ब्यूरो चीफ मयंक यादव की रिपोर्ट
मामला बिजनौर के नगीना नगर मोहल्ला लुहारी सराय का है। जहां पर एक युवती ने अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतका की पहचान रईस की पुत्री अल्फीजा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
बताया जाता है कि 18 वर्षीय पुत्री की घर में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। मोहल्लेवासियों के मुताबिक मां ने किशोरी को डांट दिया। जिससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने छत के पंखे में दुपट्टे से लटक कर फांसी लगा ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर किशोरी को नीचे उतारा परिजन युवती को प्राइवेट चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि किशोरी सहित चार भाई बहन हैं। मृतका तीसरे नंबर की थी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ नगीना अंजनी कुमार ने बताया कि परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार किया था। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर दिया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है