ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला,
पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चामियां में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह में अशोक ठाकुर, इंद्र मोहन शर्मा, अनिल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सोहनलाल, एनएसएस जिला समन्वयक डी.आर भट्टी, एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी रीना, नीलम, आचार्य देवकीनंदन शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सोहनलाल, रीना, नीलम ने सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इसमें 35 स्वयं सेविकाएं ने भाग लिया। स्कूल के साथ लगते गांव बांजणी को गोद लिया गया था, जहां बच्चों ने विभिन्न कार्यों में अपना श्रमदान दिया।
स्कूल के प्रधानाचार्य सोहनलाल ने शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों और स्कूल के सभी अध्यापकों व अन्य स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस लगन और दृढ़ निश्चय के साथ एनएसएस स्वयंसेवकों ने इस शिविर में अनुशासित तरीके से काम किया, वह अपने आप में एक मिसाल है। इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को आकर्षक बनाया गया।
इस दौरान स्कूल के अध्यापक पवन, हरीश शर्मा, मुकेश, नीरजा वेदना, मीना कुमारी, राकेश कुमार, परवेश, निखिल तथा समस्त स्टाफ सदस्यों सहित स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहे।