अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। जिला कलार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बैतूल विधायक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से उनके निवास भेंट की। इस संबंध में समाज के जिला अध्यक्ष मनोज आर्य ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में जिले आए स्वजातीय बंधुओं ने कलार समाज के लिए मांगे रखी। जिसमें मुख्य रूप से बैतूल नगर में भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा स्थापित करने के लिए नगर पालिका क्षेत्र में उचित स्थान और सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए शासकीय भूमि आवंटित करने के संबंध में साथ ही विधायक निधि से राशि उपलब्ध कराने के आवेदन दिया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप समाज के संरक्षक प्रेमशंकर मालवीय, जिलाध्यक्ष मनोज आर्य जिला सचिव निर्देश मदरेले, सतीश आर्य, पुलकित मालवीय, अंशुल मालवीय, नीतू आवंलेकर मुकेश मालवीय, कृष्णचंद आर्य, अमन आर्य, महेंद्र आर्य चिरापाटला, अरविंद मालवीय, भौरा अध्यक्ष कृष्णकांत मालवीय, दिनेश मालवीय, शिवकुमार मालवीय, अखलैश राय सहित जिले के पदाधिकारी और सामाजिक बंधु मौजूद थे।