सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस ने मंत्री स्कॉर्ट वाहन विवाद प्रकरण में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस के अनुसार थाना चोपन क्षेत्र में राज्य मंत्री संजीव गौड़ के स्कॉर्ट वाहन और एक स्विफ्ट डिज़ायर कार के चालक के बीच ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में थाना चोपन पर मु0अ0सं0–393/2025 धारा 281, 126(2), 352, 351(3), 131, 109(1) बीएनएस व 7 CLA एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।
थाना चोपन पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में वांछित अभियुक्त शुभम सोनी पुत्र भगवानदास सोनी निवासी कस्बा दुद्धी तथा पंकज अग्रहरी पुत्र ओमप्रकाश अग्रहरी निवासी कस्बा दुद्धी को 4 नवम्बर 2025 को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह, उपनिरीक्षक शिवानंद राय तथा हेड कांस्टेबल अजय सिंह यादव शामिल रहे।