खबर जनपद एटा से
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र का अवैध खनन, एपिसोड – 2
तिहाई (33%) की हिस्सेदारी प्रशासन पर भारी
जनपद एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में मिट्टी माफियाओं का अवैध खनन किसी के रोके नहीं रुक रहा
दिनांक 5/11/2025 को पत्रकार ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में प्रमाण के साथ अवैध मिट्टी की सूचना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार गौतम को दी
इसके बाद भी थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कई चौकी क्षेत्रों में प्रमाणों के साथ दिनांक 6/11/2025 को अवैध खनन होते मिला
इसी बीच तिहाई की हिस्सेदारी साहब को, जिसके चलते किसी दारोगा या सिपाही द्वारा खनन को न रोक सकने की बात सामने आई
पत्रकार ने इस पर विस्तृत समाचार चलाया, जिससे प्रशासन के कई बड़े साहबों और जनता के बीच खनन का जिन्न प्रगट हुआ
चर्चा ये भी थी कि जिले के बड़े अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है, और अवैध खनन रुक जाएगा
लेकिन लगता है कि पूरे जिले में इस तिहाई(33%) की हिस्सेदारी के आगे सब कुछ छोटा पड़ गया है
प्रमाणों के साथ समाचार चलाने के बाद भी आज दिनांक 7/11/2025 को भी थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में लगातार धुआंधार अवैध खनन जारी
इस प्रशंसनीय कार्यशैली के लिए कोतवाली देहात प्रभारी जितेंद्र कुमार गौतम को कब सम्मानित किया जाएगा
वैसे सूत्रों की मानें तो थाना कोतवाली देहात प्रभारी जितेन्द्र गौतम पर विभाग के एक बड़े साहब का आशीर्वाद है, जिसके चलते उन पर कोई कार्यवाही नहीं होगी
बड़ा सवाल – अब कोई बड़ा सवाल नहीं बचा, अब हमें स्वयं ही लज्जा लग रही है, सारे प्रमाण, सब कुछ साफ, कोतवाली देहात में अवैध खनन फिर भी बंद नहीं
बोलो सियावर रामचंद्र की जय
पवनसुत हनुमान की जय
रिपोर्ट:विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा