एमएलसी स्नातक निर्वाचन: वोट पंजीकरण की तिथि बढ़ी, सपा नेता टिंकू अरोड़ा ने ऋषभ भाटी को सौंपे फॉर्म
सहारनपुर। मेरठ-सहारनपुर मंडल के एम.एल.सी. ग्रेजुएट (विधान परिषद सदस्य स्नातक) निर्वाचन के लिए वोट पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 6/11/2025 से बढ़ाकर 25/11/2025 कर दी गई है, जिससे योग्य मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। समाजवादी पार्टी ने इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी शुरू कर दी है, जिसके तहत वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने सपा एमएलसी प्रत्याशी एडवोकेट परमिंदर भाटी के पुत्र ऋषभ भाटी को स्नातक वोट बनवाने के फॉर्म सुपुर्द किए। टिंकू अरोड़ा ने आश्वासन दिया कि वह सहारनपुर नगर से वोट बनवाने में पूर्ण सहयोग देंगे। उन्होंने 2022 तक के सभी ग्रेजुएट लोगों से अपील की है कि वे इस बढ़े हुए समय का लाभ उठाएं, अपनी वोट बनवाकर निर्वाचन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एक जागरूक नागरिक की भूमिका निभाएं। इच्छुक मतदाता फॉर्म प्राप्त करने के लिए टिंकू अरोड़ा के दिए गए नंबरों 9837063102 / 7088775577 पर संपर्क कर सकते हैं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़