कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सजीव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मा. जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति रही। सभी उपस्थित अतिथियों ने मा. प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सुना।
इस अवसर पर प्रदेश के राज्यमंत्री श्री मन्नू कोरी जी राजे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया तथा विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए।
— जिला संवाददाता : प्रवीण जैन
—