सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आज शहीद भगत सिंह स्टेडियम, जालोर में “एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” जिला स्तरीय यूनिटी मार्च में सहभागिता की।
इस अवसर पर माननीय सांसद श्री लुंबाराम जी चौधरी, राजस्थान विधानसभा में मुख्य सचेतक माननीय श्री जोगेश्वर जी गर्ग, जिलाध्यक्ष श्री जसराज जी राजपुरोहित, पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र जी देवासी, जिला कलेक्टर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
सभी के भीतर उमड़ता देशप्रेम, समर्पण और एकता का जज़्बा देखकर यह विश्वास और दृढ़ हुआ है कि यदि हम सब मिलकर संकल्प लें, तो भारत को विश्व में शीर्ष तक पहुँचने से कोई नहीं रोक सकता।
जय हिंद 🇮🇳 मीली जानकारी अनुसार ईडीयन टीवी न्यूज चैनल जालोर संवादाता जबरसिंह राज़ पुरोहित थांवला