ठण्ड पड़ते ही युवाओं में दिखा क्रिकेट का उत्साह, मालाखेड़ी में रॉक्स 11 की प्रैक्टिस प्रारंभ –
राजेंद्र धाकड़ जिला संवाददाता नर्मदापुरम
नर्मदापुरम/ नर्मदापुरम में ठण्ड पड़ते ही युवाओं में दिखा क्रिकेट का उत्साह, मालाखेड़ी में रॉक्स 11 की प्रैक्टिस शुरू, रॉक्स 11 क्रिकेट टीम द्वारा मालाखेड़ी स्थित जनपद पंचायत ग्राउण्ड की सफ़ाई कराकर मैंच चालू किए और युवाओं को खेलने की प्रेरणा दी और नशा मुक्ति अभियान चलाया साथ ही फिटनेस टिप्स दी, सफ़ाई अभियान चलाकर युवाओं ने लोगो को स्वच्छता की और जागरूक किया। भाजपा नेता अनुराग गोलू तिवारी ने कहा युवाओं को क्रिकेट के खेल में रुचि लेना चाहिए, इस खेल से युवाओं में टीम भावना बढ़ती है, व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक रूप का विकास होता है इस खेल से आप अपना अपने परिवार और शहर का नाम पूरे दुनिया जगत में रोशन कर सकते हैं। बता दे कि भाजपा नेता श्री तिवारी की शहर एवं ग्रामीण युवाओं में अच्छी पकड़ है, इसी कारण से वह क्रिकेट एवं अन्य खेल गतिविधियों से जुड़े रहते है, इस मौके पर गजेंद्र परोनिया, आदित्य सिंह, आदर्श साहू, अंकित मालवी,आशीष मिश्रा,अतुल त्रिपाठी, जितेन्द्र राजपूत, कपिल मालवीय, कुलदीप यादव, मोहित कहार, नितेश यादव, प्रवीण पटेल, पीयूष राठौर, राहुल यादव, प्रदीप एवं बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी मौजूद रहे।