जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय को सौंपा गया ज्ञापन
रवि फसल के समय पर डीएपी खाद की अत्यधिक आवश्यकता होती है, लेकिन अमेठी जनपद के विभिन्न वितरण केंद्रों पर लगातार डीएपी खाद की भारी कमी बनी हुई है। किसान भाइयों को सुबह से लेकर देर शाम तक लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है, फिर भी खाद न मिलने से वे बेहद परेशान हैं। यह स्थिति अब किसानों की फसल को भी प्रभावित कर रही है और उनकी मेहनत पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
किसानों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए अमेठी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अमेठी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में यह मांग की गई कि अमेठी जनपद के सभी वितरण केंद्रों पर डीएपी खाद की पर्याप्त और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और फसल उत्पादन प्रभावित न हो।