मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत समस्त थानों की महिला बीटों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को उनके सुरक्षार्थ व स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।जनपद बहराइच:-उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कल्याणकारी व सुरक्षा योजनाओं के लिए जागरूकता अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच के निर्देशन में माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “ मिशन शक्ति अभियान- 5.0” के तहत आज दिनांक 10.11.2025 को जनपद बहराइच के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों व महिला बीटों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने बीट क्षेत्र अन्तर्गत गांवों, कस्बों, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर तथा स्कूलों/विद्यालयोंं में महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधी समस्याओं के निस्तारण हेतु चौपालों का आयोजन कर जनजागरुकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में, साइबर हेल्पलाइन-1930 व साथ ही साथ नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नशे के बुरे प्रभावों के बारे में समझाना और नशे से होने वाले कुप्रभावों के बारे में जागरूक करना व नशा मुक्ति केंद्र हेल्पलाइन- 14416 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी गयी व पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया।
इंडियन टीवी न्यूज़
दिनेश श्रीवास्तव
मंडल ब्यूरो चीफ, जनपद गोंडा, उत्तर प्रदेश