नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
हजारीबाग पुलिस को मिली सफलता: मोबाइल छिनतई के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल और बुलेट बरामद
हजारीबाग/दारू: हजारीबाग पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर, दारू थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से छिनतई किया गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
मामले का विवरण- दारू थाना में दिनांक 11.11.2025 को कांड संख्या 113/25, धारा 304(2)/34 बी0एन0एस0 के तहत एक लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मोबाइल छिनतई का मामला दर्ज किया गया था।
त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी- कांड के जल्द उद्भेदन के लिए पुलिस निरीक्षक, दारू अंचल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता:गौतम कुमार उर्फ पोलु (उम्र 21 वर्ष): पिता स्व. राजेन्द्र साव कसेरा उर्फ महाराज साव, स्थायी पता: कसेरा मोहल्ला, थाना-विष्णुगढ़। वर्तमान पता: मोक्तमा, थाना-ईचाक, जिला-हजारीबाग। सनी कुमार (उम्र 22 वर्ष): पिता मनोज साव उर्फ डोमन साव, सा. करियातपुर, थाना-ईचाक, जिला-हजारीबाग।
बरामद सामान – गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किए गए हैं:
OPPO मोबाइल फोन: 01 अदद (छिनतई किया गया) CLASSIC बुलेट 350 मोटरसाइकिल: 01 अदद (कांड में इस्तेमाल की गई)
हजारीबाग पुलिस अधीक्षक महोदय ने टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और कहा है कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सक्रिय रहेगी।
छापामारी दल में शामिल अधिकारी:
पु०नि० जगलाल मुण्डा, दारु अंचल
थाना प्रभारी दारु मो० इकबाल हुसैन
पु०अ०नि० मदन मुण्डा
पु०अ०नि० मिथु मुर्मू
स०अ०नि० फुलजेम्स खाखा
दारु थाना रिजर्व गार्ड व अन्य पुलिसकर्मी।