जिला रिपोर्टर/नरेश जाटव/कैला देवी करौली/राजस्थान।
करौली जिले के आस्था धाम कैलादेवी में दिनांक 10 नवंबर 2025 को श्री राजेंद्र कुमार अग्रवाल मथुरा की ओर से माता श्री कैलादेवी के पावन चरणों में अत्यंत श्रद्धा, विनम्रता एवं भक्ति भाव के साथ विशेष आयोजन सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर भक्तिभाव से माता रानी को सुंदर पोशाक, छप्पन भोग एवं फूल बंगला अर्पित किया गया, जिससे माँ का अलौकिक एवं मनोहर स्वरूप और भी तेजस्वी एवं दिव्मय प्रतीत हुआ।कार्यक्रम के मध्य वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन एवं पूजन अनुष्ठान विधिवत सम्पन्न हुए। भक्ति संगीत, शंख-ध्वनि, घंटों की नाद और आरती व जयकारों से संपूर्ण परिसर माँ की महिमा से गूंज उठा एवं भक्तों ने उस पावन वातावरण में माँ की कृपा, शांति और करुणा का गहन अनुभव किया।