किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
K. K. Memorials Free Education (वार्ड-48, लोधीपारा, दुर्गा मंदिर के सामने, ज़ोन-3, खुर्सीपार, भिलाई) छत्तीसगढ़
100 % निःशुल्क कोचिंग
इस वर्ष CG Board की कक्षा 7वीं एवं 8वीं (हिंदी एवं अंग्रेज़ी माध्यम) की निःशुल्क कोचिंग शुरू की गई है। अगले वर्ष से कक्षा 9वीं एवं 10वीं की भी 100% निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध होगी।
यहाँ गणित और विज्ञान को आसान और मज़ेदार बनाने के लिए Power Point Animation और प्रोजेक्टर आधारित शिक्षण पद्धति अपनाई जा रही है , साथ ही, निःशुल्क करियर परामर्श श्री A. P. Vishwakarma द्वारा दिया जाएगा, ताकि हर विद्यार्थी को सही दिशा मिल सके।
मोटिवेशन के लिए श्री B.Babu के द्वारा स्टूडेंट्स का मनोबल बढ़ाया जाता रहेगा ।
सामाजिक सेवा के तहत Dr. श्री संतोष सिंग, इंडियन टीवी न्यूज़ के ब्यूरो चीफ श्री किशोर कुमार जी एवं मैनकाइंड फार्मा के श्री निहाल पिल्ले जी के सहयोग से K.K. Memorial के students तथा खुर्सीपार के निवासियों की सफलता पूर्वक निशुल्क नेत्र जाँच की गयी , जरुरत के अनुसार निशुल्क दवा भी बाटी गयी, Dr. संतोष सिंग जी ने बताया की हर दो महीने में नेत्र जाँच की शिविर K.K. Memorial में आयोजित की जाएगी l
संस्थान के संचालक श्यामता प्रसाद (Soni Sir) एवं कोऑर्डिनेटर राम बचन यादव जी ने बताया कि यह कोचिंग सफलतापूर्वक चल रही है, तथा भविष्य में भिलाई के अन्य क्षेत्रों में भी निःशुल्क कोचिंग केंद्र खोले जाएंगे साथ ही समय – समय पर सामाजिक सेवा हेतु सेमिनार का भी आयोजन किया जायेग।