बिजनौर पुलिस ने नजीबाबाद के चौक बाजार में 27/28 सितंबर को हुई करोड़ों की चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में शोएब के पैर में गोली लगी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।बुधवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल कुछ आरोपी बिजनौर-पूरनपुर रोड के पास एक खाली प्लॉट में छिपे हुए हैं। वे चोरी के माल का हिस्सा लेकर देहरादून भागने की फिराक में हैं इस पर स्वाट और सर्विलांस टीम ने छापेमारी की।छापे के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी शोएब पुत्र जफर खान के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शोएब के कब्जे से 1 किलो सोने की ईंट, 3 सोने के टुकड़े, एक पासपोर्ट, 800 रुपए नकद, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए।आरोपियों का पूरा गैंग आसपस में रिश्तेदार है पकड़े गए लोगों में शोएब पुत्र जफर खान, राबिया पत्नी जफर अली, जफर अली पुत्र हसमत अली, सहाना पत्नी मोहम्मद सलीम (निवासी देहरादून), रावेद पुत्र शौकत अली (निवासी नजीबाबाद), आसिया पत्नी फुरकान (निवासी काजीपाड़ा, कोतवाली शहर) और खुर्शीदा पुत्री जफर खान (निवासी नजीबाबाद) शामिल हैं। इनका आठवां साथी अभी फरार है,जिसकी तलाश जारी एसपी अभिषेक झा जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नजीबाबाद की ऐतिहासिक चोरी का आज खुलासा कर दिया गया है। पुलिस ने महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और करीब 6 करोड़ रुपये के जेवरात बरामद किए हैं। उन्होंने बताया- टीम की मेहनत से यह बड़ा खुलासा हुआ है। एक आरोपी मुठभेड़ में घायल हुआ है। सभी आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हज़ार रूपए का इनाम देने की घोषणा की और DGP सहाब ने 50 हजार रुपये देने के की घोषणा की है।
INDIAN TV NEWS से डॉ शाहनवाज़ नहटौरी मंडल प्रभारी मुरादाबाद की खास रिपोर्ट