सरस्वती शिशु मंदिर दोस्तपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर नंदोत्सव के रूप में मनाया गया। कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कथा पंडाल को दिव्य रूप में सजाया गया । “नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की”भजन के साथ सभी भक्तजन झूम उठे और उत्सव के रूप में मनाई।
कथा व्यास श्री हरि मंगलदास पाराशर जी महाराज ने कृष्ण जन्मोत्सव की कथा विस्तृत रूप में अपने मुखारविंद से भक्ति पूर्ण माहौल में भक्तों को कथा का रसपान करायें।
गायक बंधुओं द्वारा बधाइयां गीत गाया गया और भक्त जनों के द्वारा भगवान कृष्ण का पूजन अर्चन किया गया। भागवत प्रेमी मधु उपाध्याय काजल, फूलचंद अग्रहरि, कृष्ण चंद्र बरनवाल, मनु सेठ, साहब राम मोदनवाल, विजेंद्र प्रताप सिंह, राकेश अग्रहरी, अश्विनी बरनवाल, रमेश मिश्रा, पवन सेठ , बिंदा जायसवाल, विजय मौर्य, सुधाकर त्रिपाठी, अनुराग पांडेय प्राचार्य, अंकुर पाठक, राजकुमार सोनकर, राहुल कंस्कार, प्रदीप कंस्कार, शिवम अग्रहरी, अर्चना मिश्रा, मीरा तिवारी, अवनेंद्र मिश्रा, हनुमान पांडे, साजन मिश्रा, नितेश सिंह, अनुभव मिश्रा, गोलू यादव, शिव शंकर आदि भक्त उपस्थित रहे।
अवनीन्द्र मिश्र (ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर )