गोण्डा- जनपद के तहसील तरबगंज में तैनात लेखपाल संतोष श्रीवास्तव का एक लाख रुपए घूस लेने व उसके बदले में काम कराने की बात स्वीकार करने वाला ऑडियो वायरल हो रहा है जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस की बात कर रही है वही दूसरी तरफ घूस लेकर काम करने का ऑडियो वायरल हो रहा है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है की ऐसे ही चंद भ्रष्टाचारियो द्वारा ईमानदार अधिकारियो के नाम पर रिश्वत लेकर सरकार को बदनाम करने का काम किया जा रहा है और अपनी जेबे भरी जा रही है जबकी योगी सरकार ने भष्टाचारीयो पर सख्ती से अंकुश लगाया है और जिलाधिकारी के कार्यवाही के डर से जिले के भ्रष्टाचारियो में हड़कंप मचा हुआ है फिर भी घूसखोरी का ऑडियो वायरल होना दर्शाता है कि कही ना कही कुछ तो गड़बड़ है जिससे ऐसे भ्रष्टाचारियो के हौसले बुलंद है बताते चले की विवादो से इस लेखपाल का गहरा नाता रहा है पूर्व में भी लेखपाल श्री श्रीवास्तव ने तहसील सदर में तैनाती के दौरान पाटनदीन नामक व्यक्ति से आबादी घोषित कराने के लिए तत्कालीन एसडीएम सदर के नाम पर लाखो रुपए का घूस लिया था जिसका ऑडियो वायरल हुआ था जिस पर एसडीएम सदर ने लेखपाल को निलंबित किया था लेकिन लेखपाल की हरकते बंद नही हुई और दोबारा घूसखोरी का ऑडियो वायरल हो रहा है अब देखना यह है की जिला प्रशासन क्या उत्तर प्रदेश शासन के मंशानुगत घूसखोर लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही करता है या मामले को यूं ही किंतु तुरंत में निपटा देता है ।