धौलपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ सख्त
, गुलाब बाग और वॉटर वर्क्स चौराहे पर की बड़ी कार्रवाई
धौलपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ लगातार सक्रिय मोड में हैं। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने जहां-जहां ट्रैफिक अव्यवस्था की शिकायतें थीं, वहां मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और तत्काल प्रभाव से सुधारात्मक कदम उठाए।
बुधवार को गुलाब बाग चौराहे और वॉटर वर्क्स चौराहे पर सीओ सिटी स्वयं पुलिस टीम के साथ पहुंचे और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान बिना नंबर वाले वाहन, रॉन्ग साइड चलने वाले, रेड लाइट का उल्लंघन, तथा जेब्रा लाइन से आगे रुकने वाले वाहनों पर विशेष ध्यान दिया गया।
सीओ सिटी जांगिड़ का स्पष्ट संदेश—नियम तोड़ने पर नहीं मिलेगी कोई राहत
सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ ने बताया कि बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने वालों पर तुरंत चालान किया जा रहा है।बार-बार नियम तोड़ने वालों का लाइसेंस रद्द कराया जाएगा।बड़े वाहनों की ओर से नियम तोड़ने पर उनके परमिट निरस्त किए जाएंगे। रेड लाइट जंप करने वालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।उनका कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन शहर की सुरक्षा को खतरे में डालता है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी,व्यवस्था में सुधार के लिए नए इंतजाम
लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर ट्रैफिक प्लान में बदलाव किए गए हैं।गुलाब बाग चौराहे पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं ताकि वाहन नियंत्रित रफ्तार में सुरक्षित रूप से गुजर सकें।भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है।कई चौराहों पर ट्रैफिक के प्रवाह को मद्देनज़र रूट परिवर्तन कर व्यवस्था को सहज बनाया गया है। शहरवासी कर रहे पहल की सराहना सीओ सिटी के नेतृत्व में लगातार हो रही कार्रवाई से शहर में अनुशासन बढ़ा है और लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता भी आई है। शहरवासियों का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था में पहले की तुलना में काफी सुधार दिखाई दे रहा है। सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ ने स्पष्ट कहा—“हमारा उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि शहर को सुरक्षित व दुर्घटना-रहित बनाना है। नियमों का पालन हर नागरिक की जिम्मेदारी है, और पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ व्यवस्था सुधारने में लगी हुई है।”
धौलपुर पुलिस की यह सक्रियता शहर की सुरक्षा व सुगम यातायात को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हो रही है।
रिपोर्ट फरमान अली
लोकेशन धौलपुर