इंडियन टीवी न्यूज़
सुशील चौहान
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत निःशुल्क हृदय रोग शिविर का हुआ आयोजन
सिवनी:मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जयपाल सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर शीतला पटले के निर्देशन में दिनांक 18/11/2025 को जिला चिकित्सालय परिसर स्थित जीएनएम नर्सिंग सेंटर सिवनी में 0 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए निःशुल्क हृदय रोग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 50 बच्चों का पंजीयन किया गया जिनमें 24 बच्चों को सर्जरी हेतु मेट्रो हॉस्पिटल, जबलपुर के लिए चिह्नित किया गया।6 बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया तथा 10 बच्चे सामान्य पाए गए।सभी पंजीकृत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं ECHO जांच मेट्रो हॉस्पिटल जबलपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.के.एल.उमा महेश्वर द्वारा किया गया।शिविर में जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.शैलेश डेहरिया DEIM अनुराग दुबे समस्त विकासखंड के AMO तथा DEIC स्टाफ उपस्थित रहे।