बढ़ती सर्दी को देखते हुए विद्यालय में छात्र-छात्राओं को किया गया स्वेटर का वितरण स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर छाई मुस्कान,
मामला जनपद बांदा के क्षेत्र बबेरू अंतर्गत कैलाशपति इंटर कॉलेज बेर्रांव का है जहां पर आज बढ़ती हुई सर्दी के मद्देनजर को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णावतार चतुर्वेदी एवं शिक्षकों के द्वारा 280 छात्राओं को स्वेटर पहनाकर ठंडी से बचने के लिए उन्हें प्रेरित किया जिसमें 150 छात्राओं व 130 छात्रों को स्वेटर वितरण किया गया स्वेटर पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे वहीं प्रधानाचार्य के द्वारा बताया गया कि विद्यालय में निर्धन कोष के द्वारा मेधावी छात्र /छात्राओं और निर्धन छात्र/छात्राओं को ठंडी से बचने के लिए स्वेटरों का वितरण किया गया है स्वेटर वितरण में विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ सुरजन सिंह कुशवाहा, रामचंद्र शुक्ल, उमाकांत द्विवेदी, ओमकार यादव, सौरभ सहित शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट