युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा मंडल स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला किया गया आयोजन।
मण्डल से आए सभी जनपदों के प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी अपनी सुंदर प्रस्तुतियां देकर बटोरिया ताली।
मामला शहर बांदा के आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के सभागार का है जहां पर आज युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के द्वारा मंडल स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि के रूप में अजय कुमार पांडेय मुख्य विकास अधिकारी बांदा, सिद्धार्थ कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय के द्वारा मां सरस्वती पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमें सबसे पहले जनपद महोबा के छात्रों द्वारा सुंदर सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । बता दें कि मंडल में प्रतिभाग हेतु चित्रकूट, महोबा, बांदा के प्रतिभागी मौजूद रहे एवं जनपद हमीरपुर अनुपस्थित रहा।विधाओं में लोक नृत्य समूह, लोकगीत समूह, साइंस प्रदर्शनी, पेंटिंग, चित्रकला, कविता लेखन, आदि की सुंदर प्रस्तुतियां देखने को मिली जिसमें लोकगीत समूह में महोबा की टीम प्रथम बांदा द्वितीय एवं चित्रकूट तृतीय स्थान पर रहे, लोक नृत्य में महोबा प्रथम बांदा द्वितीय एवं चित्रकूट तृतीय रही पेंटिंग में आयुषी शुक्ला चित्रकूट प्रथम, अमन द्वितीय, रहे विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद महोबा प्रथम, बांदा द्वितीय चित्रकूट तृतीय स्थान पर रहे भाषण प्रतियोगिता में चित्रकूट प्रथम, बांदा द्वितीय, रहे निर्णायकों में मंगल प्रसाद पांडे उप प्रधानाचार्य, रमेश चंद्र, दिनेश कुमार, कमलेश कुमार एन, सी, सी ऑफिसर देशराज सिंह, मंजरी साहू, प्रमोद कुमारी, संगीत के निर्णायक धनंजय सिंह, सुबोध सोनी सुप्रभात मिश्रा ने निर्णय दिया कार्यक्रम के दौरान सतीश कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बबेरू, आदित्य कुमार, जितेंद्र कुमार, रामबाबू वर्मा शिव शंकर सहित सभी विकास खण्डों के युवा कल्याण अधिकारी एवं दर्शक मौजूद रहे वहीं पर विजई प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम का सफल संचालन अमन यादव द्वारा अपने सुंदर अंदाज में किया ।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट