नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग।
विश्वविद्यालय योगासन चैम्पियनशिप के लिए योग के विद्यार्थी बैंगलोर और चेन्नई रवाना
हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के योग केंद्र द्वारा आयोजित साप्ताहिक परीक्षण के बाद विश्वविद्यालय योगासन चैम्पियनशिप (महिला एवं पुरुष वर्ग) के लिए चयनित खिलाड़ियों को बुधवार को विधिवत रूप से बैंगलोर और चेन्नई के लिए रवाना किया गया। चयनित प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जबकि चैम्पियनशिप में प्रस्थान से पूर्व योग केंद्र के निदेशक डॉ. अमित कुमार सिंह, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष विजय कुजुर तथा डॉ. खेमलाल महतो ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सभी चयनित खिलाड़ियों को ट्रैक सूट प्रदान कर सम्मानित किया गया।अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि योग केंद्र की प्रतिभाएँ राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगी। वहीं बैंगलोर के लिए चयनित विद्यार्थियों में शिवात बारिक, अनशू कुमार मौर्य, धीरज कुमार विश्वकर्मा, आशीष सिंह, सागर कुमार, विद्या, अनामिका, साक्षी, प्रतिभा कुमारी, योशिका कुमारी, प्रीति कुमारी और हेमा कुमारी शामिल हैं। आपकों बता दें कि योग केंद्र के अनुसार, सभी प्रतिभागियों ने बीते कुछ महीनों में योगासन की विभिन्न विधाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और विश्वविद्यालय को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और योग के प्रति समर्पण को बढ़ाती हैं।