संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
बुग्गावाला
थाना क्षेत्र के टांडा हसनगढ़ (डांडियों) गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों की भीड़ ने एक युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका हुआ देखा। शव संदिग्ध अवस्था में था, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही बुग्गावाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और तुरंत घटनास्थल की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान की जा रही है। थाना पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और कारण है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हर पहलू से इसकी गहन जांच शुरू कर दी गई है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़