बाइक की टक्कर लगने से बाइक चालक व मन-बुद्धि युवक घायल
तल्हेडी बुजुर्ग- हाईवे पर बाइक की टक्कर लगने से दिमागी रूप से पीड़ित युवक व बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए, पुलिस ने घायलों को उपचार दिलाया।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को शाम के समय तल्हेडी बुजुर्ग कस्बे के निकट एक दिमागी रूप से पीड़ित युवक हाईवे पर टहल रहा था। इसी दौरान वह पीछे आ रहे बाइक चालक संदीप पुत्र हरिराम निवासी नन्दी फिरोजपुर थाना कोतवाली देहात की बाइक की चपेट में आ गया। जिसके कारण बाइक चालक व मन-बुद्धि युवक सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। वहां पर मौजूद राहगीरों ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में घायल दोनों लोगों को कस्बे में स्थित एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़