मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेर्राव गांव के पंडित दीनानाथ महाविद्यालय कॉलेज के पास का है। जहां मंगलवार की देर शाम बाइक सवार शुभम पुत्र 20 वर्ष सुरेंद्र उर्फ सोनी 20 वर्ष व निखिल 20 वर्ष तीनों निवासी छिलोलर को कमासिन से बबेरू जा रही प्राइवेट बस नंबर यू, पी, ,90 टी,2121ने सामने से आ रही, मोटरसाइकिल नंबर यू, पी, 90 एए -4044 को तेज रफ्तार प्राइवेट बस बेर्राव गांव के पंडित दीनानाथ महाविद्यालय के पास सामने से रौंद दिया, जिसमे सुरेंद्र उर्फ सोनी, व निखिल नामदेव को मौत हो गयी, वहीं घायल शुभम chc बबेरू से प्राथमिक उपचार करने के बाद पैर फैक्चर होने की वजह से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत मय पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। मौत की खबर सुनकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस के द्वारा बाइक सवार को टक्कर मारने वाले प्राइवेट बस को कब्जे में कर लिया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट