नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
भारत के संविधान को बचाना सभी भारतवासियों की जिम्मेवारी : जय प्रकाश भाई पटेल
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में संविधान बचाओ दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के पश्चात डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित डाॅ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि कैबिनेट मिशन योजना में भारतीय संविधान के निर्माण हेतु परोक्ष निर्वाचन के आधार पर एक संविधान सभा के निर्माण का सुझाव दिया था । इस योजना के अनुसार चुनाव हुए और संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन 09 दिसम्बर 1946 को डाॅ. सच्चिदानंद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । 11 दिसम्बर 1946 को हुई सभा की बैठक में डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद को इसका स्थाई अध्यक्ष नियुक्त किया गया । संविधान का प्रारूप पर विचार करने के लिए प्रारूप समिति बनाई गई जिसके सभापति डाॅ.भीमराव अंबेडकर थे । हजारीबाग के कृष्ण बल्लभ सहाय व रामनारायण सिंह ने संविधान सभा में कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी ठोस राय रखी । संविधान के निर्माण में दो वर्ष 11 माह तथा 17 दिन का समय लगा और 26 जनवरी 1949 को इसे अंतिम रूप से स्वीकार कर लिया गया । इसके बाद यह संविधान 26 जनवरी 1950 को भारत में लागू कर दिया गया । लेकिन आज लोकतंत्र को ताक पर रख कर भाजपा द्वारा भारत के संविधान को जिस तरह से धज्जियां उड़ाई जा रही हैं उसे बचाना सभी भारतवासियों की जिम्मेवारी है । मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार प्रदेश महासचिव बिनोद सिंह शशि मोहन सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी, विजय कुमार यादव, अवधेश कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार यादव जिला मीडिया अध्यक्ष निसार खान महिला नेत्री बेबी देवी, रेणू देवी वरिष्ठ कांग्रेसी रजी अहमद, अजीम खान, रवि शर्मा, विरेन्द्र कुमार सिंह, अजय गुप्ता, उदय पाण्डेय, सुनिल सिंह राठौर, डाॅ.प्रकाश कुमार, शारदा रंजन दुबे, कैलाश पति देव, सुनिल अग्रवाल, मकसुद आलम, राम सेवक सोनी, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, सलीम रजा, अफरोज आलम, कृष्ण कुमार यादव, मनोज मोदी, जावेद इकबाल, रीतलाल मंडल, बाबर असारी, सदरूल होदा, रघु जायसवाल, रोहन ठाकुर, मोहम्मद वारिस, मुस्ताक अंसारी, दरगाही खान, मोहम्मद रब्बानी, राशिद खान, सैयद अशरफ अली, बाबू खान, अनिल कुमार भुईंया, भैया असीम कुमार नगर अध्यक्ष परवेज अहमद प्रखंड अध्यक्षों में अजीत कुमार सिंह ,अब्बास अंसारी, अब्दुल मनान वारसी, गौतम कुमार मेहता, रविन्द्र गुप्ता, मोहम्मद मोइनुद्दीन, अजय यादव किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष ज्ञानी प्रसाद मेहता ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय प्रजापति, निसार अहमद भोला, गुरू प्रसाद, नागेश्वर राणा, कौशल कुमार सिंह, मोहम्मद गालिब, अशोक यादव, दिनेश मेहता, अर्जुन नायक, इजहार हुसैन अधिवक्ता, मोहम्मद कमरूउद्दीन, राजेश कुमार, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, अर्जुन सिंह, अशोक कुमार, चन्द्र शेखर आजाद के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित थे ।