उत्तर प्रदेशताजा खबरलेटेस्ट न्यूज़

परीक्षा देकर वापस घर लौट रहे छात्र को विद्यालय के ही छात्रों ने पीटा सर फटा कराया गया मेडिकल।

```html id="cyap7e" ```

मामला क्षेत्र बबेरू के अंतर्गत रामस्वरूप पब्लिक मिलिट्री स्कूल बुढौली का है जहां विद्यालय के पढ़ने वाले कक्षा 12 का छात्र अर्पित सिंह पुत्र गोरेलाल उम्र 17 वर्ष निवासी बजहा पुरवा विद्यालय से पेपर देकर अपने घर जा रहा था तभी विद्यालय के ही पढ़ने वाले छात्र अंश सिंह कक्षा 10 निवासी अमिलिहा, यश प्रताप सिंह कक्षा 9 निवासी अमिलिहा, संजय दत्त कक्षा 11 निवासी बुढौली, ने अर्पित को पकड़ कर लोहे की राड व डंडो से पिटाई करने लगे छात्र के द्वारा बताया गया की मारने वाले छात्र चाकू भी लिए थे और जान से मारने की धमकी भी दिया है छात्र से जो पूछा गया की किस बात को लेकर झगड़ा हुआ उसने बताया की परीक्षा देते समय एक पेन को लेकर केवल कहा सुनी हुई थी जिसको लेकर उक्त छात्रों द्वारा मुझे मारा पीटा अर्पित के सिर पर लोहे की राड लगने से सर फट गया है जिसको लेकर उनके परिजनों के द्वारा कोतवाली बबेरू में तहरीर दी गई तत्पश्चात पुलिस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया गया जिसमें छात्र का सर फटा होने की कारण कई टांके लगे हैं प्राथमिक उपचार करने के बाद सिटी स्कैन,व एक्सरे,हेतु बांदा ड्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *