उत्तर प्रदेशताजा खबरलेटेस्ट न्यूज़

बल्लिया गांव में युवक ने छत के कुंडे से फांसी लगाकर दी जान

```html id="cyap7e" ```

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। गांव बल्लियां पश्चिमी में बुधवार देर रात एक युवक ने कमरे में छत के कुंडे से फांसी लगाकर जान दे दी।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। युवक घर में अकेला था। और वह शराब पीने का आदी था मौके से शराब के क्वार्टर पुलिस ने बरामद किए है।

पुलिस के मुताबिक गांव बल्लियां पश्चिमी निवासी 22 वर्षीय सुनील कुमार ने बुधवार देर रात कमरे की छत के छत के कुंडे से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पिता का आठ साल पहले निधन हो गया है। उसकी मां 15 साल पहले ही परिवार को छोड़कर चली गई है। उसका भाई पंकज लुधियाना में रहता है।उसकी वहन मामा के घर रहती है। घर में कोई परिजन नहीं होने के कारण ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार की अगुवाई में पहुंची फोर्स ने उसके शब को फांसी से उतारकर शब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कमरा अंदर से बंद नहीं था।फील्ड यूनिट की टीम ने भी जांच पड़ताल की है।घटना स्थल से पुलिस को दो शराब क्वार्टर मिले है। मामला संदिग्ध लग रहा है। अगर उसे फांसी ही लगानी थी। तो उसने कमरा अंदर से क्यों बंद नहीं किया। शराबी था लेकिन क्वार्टर शराब से भरे हुए मिले है। लेकिन सूचना पर लुधियाना से पहुंचा उसका भाई पंकज किसी से रंजिश होने की बात से इनकार कर रहा है। उसने बताया सुनील कुमार भी बाहर रहता था।टॉवर पर काम करता था। वह 5 दिन पहले ही आया था। फिलहाल पुलिस ने शब पोस्टमार्टम को भेजं दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

प्रवन पाण्डेय

ITN National

जिला संवाददाता बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *