ताजा खबरलेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर के पास गंदगी से भक्तों में आक्रोश आंदोलन की रणनीति तैयार की जा रही है,,,,, 

```html id="cyap7e" ```

राम मंदिर के पास गंदगी से भक्तों में आक्रोश आंदोलन की रणनीति तैयार की जा रही है,,,,,

 

रिपोर्ट अजय सिंह तोमर

 

पोरसा,,,,,,,,,,, गांधीनगर स्थित श्री राम मंदिर के पास गंदगी से भक्तों में आक्रोश लोग आंदोलन की रणनीति कर रहे तैयार,,,,,,,

गांधीनगर के वार्ड क्रमांक 8 के अंदर भगवान श्री राम का मंदिर है जो महंत श्री राम बाबा के अधीन है वहां पर एक प्लाट खाली पड़ा हुआ है जिसमें मोहल्ले वासी गंदगी करते हैं इस गंदगी से लोग परेशान हैं तथा मच्छर बेहद परेशान करते हैं किसकी सफाई की शिकायत नगर पालिका को कई बार की जा चुकी है मगर नगर पालिका ने अभी तक इस गंदगी को हटाने का कोई तवज्जो नहीं दिया मोहल्लेबाजी परेशान है

 

अनिल सिंह भदोरिया का कहना है कि इस सनातन धर्म वाली भाजपा पार्टी के राज्य में राम मंदिर के पास इस प्रकार की गंदगी होना एक शर्मनाक बात है नगर पालिका को तत्काल प्रभाव से इस गंदगी को हटाना चाहिए,,,

 

सुभाष चंद्र गुप्ता रहबासी भक्त का कहना है की गंदगी से हम सभी भक्त गण परेशान होते हैं भक्तों को पूजा करते मच्छर मच्छर काटते हैं इसलिए नगर पालिका को उक्त कचरा हटा देना चाहिए ,,,,

सुनील सखबार का कहना है कि नगर पालिका का दायित्व बनता है कि वह तत्काल प्रभाव से गंदगी को हटाए ,,,,

मुख्य नगर पालिका अधिकारी अवधेश सिंह सेंगर का कहना है कि बात मेरे संज्ञान में आ चुकी है मैं एक-दो दिन में गंदगी की सफाई करवा दूंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *