अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। ठंड के कारण लगातार घटते तापमान व कड़ाके के सर्दी से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर हो सकता है। जिसको देखते हुए ठंड से बचने के लिए ढोंड़वाड़ा स्कूल के बच्चों को स्वेटर व गर्म कपड़े भेंट किए गए। कपड़े पाकर स्कूल के बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला प्रभारी सुजीत जैन ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य से बच्चों में शिक्षा के प्रति रूक्षान बढ़ेगा और शाला त्यागी बच्चों की संख्या में गिरावट आएगी। अनर्थक अपव्यय ना कर इस प्रकार के सेवा कार्यों से समाज में नई चेतना का जागरण होगा। समाजसेवी मुन्ना मानकर के स्वेटर वितरण कार्यक्रम की सभी ने सराहना करते हुए एक इसे एक अच्छा प्रयास बताया। कार्यक्रम का संचालन कैलाश पवार व शिक्ष मदनलाल डढोरे ने व आभार शाला के प्रभारी प्राचार्य मीना डंडारे द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला प्रभारी सुजीत जैन, जिपा उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, उपाध्यक्ष नरेश फाटे, मंडल अध्यक्ष नीतू पटेल, महामंत्री भोजू साबले, जनपद सदस्य अखिलेश वाघमारे, सरपंच संगीता खाड़े, समाजसेवी सुरेन्द्र धोटे, गोपाल सरले, अरूण अड़लक, सुरेन्द्र कनाठे, अशोक पवार, योगेश मेहरा, अशोक इवने, प्रीतिबाला देशमुख, मदनलाल डढोरे, आशा अरोरा, शारदा माथनकर, राजू गंगारे, होसीलाल उइके, संदीप पांडे, नीतिन पवार, सुभष सातनकर, शाला प्रबंधन समिति पदाधिकारी व ग्रामीणजन मौजूद थे।