बिना स्वीकृत मानचित्र के संचालित होटलो पर एसडीए का चला हंटर
होटल शेफायर इन, होटल वरदान व होटल क्वालिटी को किया सील
सहारनपुर । सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने जोन-9 में अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन प्रमुख होटलों को सील कर दिया।
उपाध्यक्ष और सचिव के निर्देश पर टीम ने रेलवे रोड स्थित होटल शेफायर इन को बिना स्वीकृत मानचित्र मिलने पर तुरंत सील कर दिया। इसी तरह होटल वरदान को भी बिना स्वीकृत नक्शे के संचालित किए जाने पर ताला जड़ दिया गया।
वहीं, होटल क्वालिटी में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण पाए जाने पर प्राधिकरण की टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया।
इस पूरी कार्रवाई में सहायक अभियंता वीरेश कुमार राना, अम्बरीश कुमार, सार्थक शर्मा, शमीम अख्तर, अवर अभियंता प्रदीप कुमार गोयल, शोएब आलम, धर्मवीर बंसल, आशीष सक्सेना, मेट टीम के मदनपाल, राहुल कुमार, लाल बहादुर, विजय बिष्ट, करमवीर, सुभाष, रिजवान आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़