मध्य प्रदेश/छतरपुर
लवकुशनगर में बड़ा हादसा टला, ट्रक ने बिजली के पोल में मारी जोरदार टक्कर
लवकुशनगर। मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्वामी विवेकानंद पार्क के सामने लगे बिजली के बड़े पोल में एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का पोल अपनी जगह से उखड़कर अस्त-व्यस्त हो गया और केवल तार/केबल के सहारे झुक गया।
बताया जा रहा है कि ट्रक इलाहाबाद की ओर से लवकुशनगर आया था, जिसका नंबर UP 66 T 8561 बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होकर झुक जाने से क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल विद्युत विभाग और पुलिस को सूचना दी। अब विद्युत विभाग की टीम द्वारा क्षतिग्रस्त पोल को सुरक्षित करने और आवश्यक कार्रवाई किए जाने का इंतजार है।
⚠️ बड़ा सवाल
मुख्य बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाके में बिजली का भारी पोल क्षतिग्रस्त होकर केवल केबल के सहारे झुका हुआ है। ऐसे में यदि समय रहते इसे सुरक्षित नहीं किया गया तो बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग की है कि क्षतिग्रस्त पोल को तत्काल दुरुस्त कराया जाए और घटना की जांच कर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
रिपोर्टर भूपेन्द्र पाटकार लवकुशनगर