शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर चौदह महादेव मंदिर के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई
शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर चौदह महादेव मंदिर के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार सरखड़पुर निवासी राजकुमार कुशवाह (22) पिता हाकिम, विनीत यादव (19) पिता पहलवान, केशव कुशवाह (26) पिता खुमान सिंह और दो अन्य लोग नरवर ब्लॉक स्थित खाद वितरण केंद्र से ट्रैक्टर-ट्रॉली में यूरिया खाद भरकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चौदह महादेव मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे तीन लोग उसके नीचे दब गए।
घायलों को तत्काल नरवर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार कुशवाह को मृत घोषित कर दिया। वहीं विनीत यादव और केशव कुशवाह गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। नरवर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करेरा से कमलेश तिवारी की रिपोर्ट

About the Author
Post Views: 14