प्रदीप चौधरी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनने पर समर्थकों में खुशी, बांटी मिठाइयां
कैराना।
कैराना लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद रहे प्रदीप चौधरी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाए जाने पर उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को बधाइयां दीं।
सोमवार को कस्बे के चौधरी सिताब सिंह मार्केट में समर्थकों ने मिठाई वितरित कर प्रदीप चौधरी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनने का जश्न मनाया। इस दौरान समर्थकों ने भाजपा नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।
वहीं, कैराना क्षेत्र से पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी के सहारनपुर स्थित आवास पर भी समर्थकों का तांता लगा रहा। समर्थकों ने पुष्प मालाएं पहनाकर, बुके भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर गुरदीप चौधरी, स्वदेश पंवार, अनुज रावल एडवोकेट, गौरव चौहान, विक्की कंसल, सागर चौहान, आदर्श उर्फ मिंटू, शुभम उर्फ कांचा, राहुल चौधरी, सागर, देवराज चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं गांव कण्डेला निवासी जसबीर चौहान ने भी पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हरपाल भूरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी समर्थकों द्वारा प्रदीप चौधरी को राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाए जाने पर लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।
जिला संवाददाता — तल्हा मिर्ज़ा, शामली