दुद्धी /सोनभद्र।स्थानीय तहसील प्रांगण में सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा दो दिवसीय धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलशयात्रा से प्रारंभ होकर हिन्दू सम्मेलन तक फैले इस आयोजन में अयोध्या से पधारे परम पूज्य बालव्यास इंद्रभूषणदास जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
पहले दिन आगामी 19 दिसंबर शुक्रवार को सुबह 10 बजे शिवाजी तालाब से कलशयात्रा शुरू होगी, जो महावीर जी मंदिर पर समापन होगी। दूसरे दिन 20 दिसंबर शनिवार को सुबह 10 बजे स्वयं के वाहनों से नगर प्रभात फेरी निकाली जाएगी। तत्पश्चात दोपहर 1 से 3 बजे तक तहसील प्रांगण में हिन्दू सम्मेलन आयोजित होगा, उसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।
आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. वीर अभिमन्यु सिंह, संस्थापक-नमन मातृभूमि विद्यालय, कादल, दुद्धी उपस्थित रहेंगे। समिति ने सभी सह परिवार व मित्रों सहित सादर आमंत्रित किया है।
समिति सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा यह आयोजन स्थानीय हिन्दू समाज को एकजुट करने तथा सांस्कृतिक जागरण का माध्यम बनेगा।
दुद्धी /सोनभद्र विवेक सिंह