दुद्धी सोनभद्र। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) दुद्धी में 18 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन लखनऊ के निर्देशानुसार हो रहे इस मेले में दो प्रमुख कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
हिंडाल्को रेणुकूट और जेबीएस ऑटो लिमिटेड फरीदाबाद (हरियाणा) आईटीआई पास युवाओं के लिए भर्ती करेंगी। योग्य अभ्यर्थी निर्धारित समय पर संस्थान पहुंचकर साक्षात्कार देकर सुनहरे अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
प्रधानाचार्य रविंद्र पटेल ने बताया कि यह मेला स्थानीय युवाओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का महत्वपूर्ण कदम है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने दस्तावेज लेकर समय पर उपस्थित हों और रोजगार के इस मौके का लाभ उठाएं।
दुद्धी /सोनभद्र (विवेक सिंह )