राष्ट्रीय स्वयंम सेवक संघ के आनुषंगिक संगठन विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित शिशु मंदिर विद्यालय लक्ष्मण नगर श्रावस्ती में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे वक्ताओं ने नारी सशक्तिकरण, कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और वक्ता मिसेज़ सेंसेशन यूनिवर्स 2025 डॉ सविता वर्मा रहीं जबकि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में बीजेपी की जिला उपाध्यक्ष श्रावस्ती पूजा पांडेय रहीं,कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षिका अनीता तिवारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संचालन की भूमिका शिशु मंदिर गिलौला की आचार्य मुस्कान गुप्ता ने निभाई और कार्यक्रम का संयोजन साक्षी तिवारी और सपना मिश्रा ने किया। इस कार्यक्रम में शिशु मंदिर लक्ष्मण नगर के प्रधानाचार्य राजकिशोर मिश, शिशु मंदिर गिलौला के प्रधानाचार्य अशोक मिश्र वा शिशु मंदिर इकौना के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार पाठक, भानु प्रताप मिश्र, तीरथ राम मौर्य और महेश कुमार वर्मा सहित भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहें।