अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल जिले के चिचोली नगर में निवास करने वाले संजय साधना आर्य की बेटी ने पिछले दिनों जहां अपनी ( पी एच डी ) डिग्री उपाधि मिलने की खुशी से परिवार को गौरान्वित किया था ,वहीं आर्य परिवार के बेटे एम बी बी एस डॉक्टर मोहित आर्य को चाइल्ड स्पेशलिस्ट एम ङी डिग्री मिलने पर परिवार व समाज में पुनः खुशी दुगना बढा दिया है,डॉ मोहित आर्य ने
2016 में एम बी बी एस की पढ़ाई शुरू की और 2022 में ( एम बी बी एस ) पढ़ाई पुर्ण कर जिला चिकित्सालय मैं कुछ समय के लिए अपनी सेवायें दी,
अपने सपनों को साकार करने के लिए मोहित यही नहीं रुके अपनी प्रतिभा और पढ़ाई के प्रति समर्पण को मोहित ने अपनी सीड़ी बनाया औऱ उन्होंने 2022 से (एम डी पेडियाट्रिक ) चाइल्ड स्पेशलिस्ट का कोर्स शुरू किया डॉ मोहित की लगातार मेहनत और कड़े परिश्रम के परिणाम स्वरूप आज एमडी परीक्षा परिणाम में उन्होंने अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया ,डॉ मोहित आर्य ने बताया कि (एम बी बी एस)की पढ़ाई उन्होंने देवास के मेडिकल कॉलेज से की जिसके बाद अपने दादा दादी व माता पिता संजय, साधना आर्य के सपने को अपने जीवन का लक्ष्य मानते हुए पी जी करने का निर्णय लिया इसके बाद आज वर्ष 2025 में उन्होंने अपने दादा स्वर्गीय कमल आर्य व माता पिता के सपने को मूल रूप दिया मोहित आर्य ने बताया कि उन्हेंने अपने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने दादा कमल आर्य व माता-पिता के द्वारा प्रोत्साहन से प्रेरित होकर ही यह उपलब्धि हासिल की है ,
चिचोली के ही हिंदी मीडियम स्कूल से अपनी पढ़ाई की शुरुआत की थीं
मोहित आर्य चिचोली में निवास करने वाले कमल आर्य के पोते व घोड़ाडोंगरी के पूर्व वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राधेश्याम मालवीय के नाती है , डॉ मोहित आर्य ने अपनी एमडी पीडियाट्रिक्स उपलब्धि के लिए अपने शिक्षकों व माता-पिता की मेहनत को महत्व दिया डॉक्टर मोहित आर्य के पिता संजय आर्य ने बताया कि उनके पूरे परिवार में ऐसा पहली बार हुआ है कि परिवार का बेटा चाईल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर बना , और उनकी बेटी मौसमी आर्य पी, एच,ड़ी डॉक्टरेट हुई है , वही उनका दूसरा बेटा भी अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई कुछ ही समय में पूरी कर लेगा इतने कम समय में इतनी उपलब्धियां ईश्वर और पितरों के आशीर्वाद से ही प्राप्त होती है, इस खुशखबरी को सुनकर उनके माता-पिता की आंखों में जहां खुशी के आंसू थे वहीं उन्हें अपने पिता स्व कमल आर्य की कमी का भी दुख था डॉक्टर मोहित आर्य के एम डी शिशु बाल आरोग्य विशेषज्ञ बनने पर जहां परिवार जनों ने मोहित आर्य परिजनों को बधाई दी वहीं डॉ मोहित के ननिहाल मेबी खुशी का माहौल है चिचोली नगर के वरिष्ठ समाजसेवी बड़ी संख्या में मोहित आर्य के घर पहुंच कर उनके माता-पिता को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी मोहित आर्य के (एम डी ) पीडियाट्रिक्स डॉक्टर बनने पर कलचुरी कलर वंश के सभी स्वजाती सहित नगवासियों में हर्ष का माहौल है ।