फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को बरेली के फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक स्थित नगर पंचायत की चिटौली गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें 15 गौवंश का पंजीकरण नहीं मिला, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
गौशाला में कुल 100 गौवंश मौजूद थे, लेकिन केवल 85 का ही पंजीकरण पाया गया। केयरटेकर ने बताया कि नए पशु आज ही लाए गए हैं। एसडीएम ने पशुचिकित्सा अधिकारी देश दीपक गंगवार को सभी गौवंश का तत्काल पंजीकरण करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने गौशाला के स्टोर में भूसा तो पाया, लेकिन हरे चारे की व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी। उन्होंने निर्माणाधीन गोबर बायो गैस संयंत्र का कार्य जल्द पूरा करने का भी निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने गौवंश को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाने, गौशाला की साफ-सफाई सुनिश्चित करने और चारे के लिए भूमि चिह्नित करने हेतु लेखपाल आदित्य कुमार को आवश्यक निर्देश दिए।
पवन पाण्डेय ITN National जिला संवाददाता बरेली