दिनांक को पंचायत समिति रामगढ़ के प्रधान नसरू खान के द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बांधोली व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयक खोह व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वारिसपुर का औचक निरीक्षण किया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बांधोली में मोहित कुमार अध्यापक व राजकुमार अध्यापक ने 1:52 PM पर आवक जावक उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर दिए व स्कूल छोड़कर चले गए बच्चों की जनरल नॉलेज कमजोर थी आठवीं के बच्चे इंग्लिश की किताब नहीं पढ़ पाए व विद्यालय में साफ सफाई व्यवस्थाअच्छी नहीं मिली व इनकी शिकायत CBO साहब को फोन पर वार्ता करके अवगत करा दिया गया है और इनको नोटिस देने को कहा गया इसके बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोह निरीक्षण किया गया जिसमें साफ सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई वह बच्चे जनरल नॉलेज में भी होशियार देखे व 12वीं के बच्चों से जनरल नॉलेज के प्रश्न किए गए जो उन्होंने संतोषजनक जवाब दिए इसके बाद राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वारिशपुर का निरीक्षण किया गया जिसमें बच्चों की जनरल नॉलेज कमजोर थी विद्यालय में साफ सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई कक्षा आठ के बच्चे कक्षा 8 की अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ पाए आज जिन स्कूलों का प्रधान नसरू खान के द्वारा आचक निरीक्षण किया गया इन सब की दूरभाष पर CBO साहब को सूचना दे दी गई.
रिपोर्ट अजय भारद्वाज अलवर राजस्थान