दुद्धी सोनभद्र। क्षेत्र में आज बृहस्पतिवार शाम हुई दो अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए।तेज रफ्तार बाइक सवारों ने टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गए।
पहली घटना आज शाम चार बजे विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह गांव के पास मोहम्मद अशद रजा (21), पुत्र मोहम्मद फारुख निवासी बघाडू विंढमगंज से दुद्धी आ रहे थे। सामने से आई तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में अशद रजा के पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी चाची नाजरा खातून (36), पत्नी एकलाख अहमद को हाथ में हल्की चोट लगी। उनके पुत्र अकमल राजा सुरक्षित रहे।
घायलों को एंबुलेंस से दुद्धी सीएचसी लाया गया ।जहां चिकित्सक बीके सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद अशद रजा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं दूसरी घटना शाम पांच बजे कस्बा रेलवे स्टेशन रोड, सेंट मेरी स्कूल पत्ती गोदाम के पास शिवकुमार (50)पुत्र स्व. रामकिशन निवासी दुम्हान साइकिल से मजदूरी कर घर लौट रहे थे।की सामने से आई बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी,हादसे वे गिर पड़े और घायल हो गए। स्थानीयों की सूचना पर एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी दुद्धी ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
दोनों मामलों में बाइक सवार टक्कर मारकर फरार हो गए।
सोनभद्र/ दुद्धी(विवेक सिंह)