दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय तहसील प्रांगण में आगामी 20 दिसंबर को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। नगर प्रचारक वशिष्ठ ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि 20 दिसंबर को शनिवार को सुबह 10 बजे नगर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर 1 से 3 बजे तक हिंदू सम्मेलन होगा और उसके बाद 3 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इसके एक दिन पहले 19 दिसंबर को शुक्रवार सुबह 10 बजे कलश यात्रा का कार्यक्रम रखा गया है। मुख्य अतिथि के रूप में परम पूज्य बालव्यास श्री इंद्रभूषण दास जी महाराज (नया घाट, अयोध्या) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. वीर अभिमन्यु सिंह (संस्थापक, नमन मातृभूमि विद्याश्रम, कदाल, दुद्धी, सोनभद्र) रहेंगे।
सोनभद्र/दुद्धी ( विवेक सिंह)